Tuesday 13 February 2018

franch fraej sandvich

 फ्रैंच फ्राइज सैंडविच 
 क्या-क्या चाहिए  :- ब्रैड  स्लाइस -6 ,बटर -2 चम्मच ,मेयोनीस- 3 चम्मच ,फ्रैंच फ्राइज -मकेेन 1 /2 कप फ्राई किया हुआ ,खीरा -गोलाई मे कटा हुआ ,प्याज -पतली स्लाइस।,टमाटर -1 पतला कटा हुआ ,नमक स्वादानुसार | 

विधि :- ब्रैड  की एक  स्लाइस पर मेयोनीस की लेयर लगाइए | इसके बाद उस पर खीरा ,प्याज और टमाटर के पतले कटे हुए गोल पीसेस रख दीजिए इसके ऊपर हल्का नमक छड़क दीजिए  उस पर फ्रैंच फ्राइज फैला  दीजिए | इसके ऊपर ब्रैड की एक और स्लाइस रख  दीजिए इसी तरह से सैंडबिच मेकर मे बटर लगाकर इसे सेक लीजिए | सैंडविच तैयार है इसे टमाटर कैचअप के साथ सर्व करे | 

Friday 9 February 2018

kreemee corn

                                 क्रीमी  कॉर्न

 साम्रग्री :-1 कप फ्रोजन कॉर्न , 1 कप क्रीमी चीज ,1 /२  कप बटर , 1 /२  कप मिल्क,1 टेबल स्पून शुगर , नमक और ब्लैक पेपर स्वादनुसार 

विधि :- सबसे पहले  कुकर मे कॉर्न ,चीज ,बटर ,मिल ,शुगर और बाकी सारी चीजों को डालकर मीडियम आंच पर 30 मिनट  तक पका लीजिए  | कुकर ठंडा होने पर ऊपर से  साल्ट और ब्लैक पेपर डालकर गरमा -गरम  सर्व  कीजीए | 

Tuesday 6 February 2018

Eadlee

                                                   खट्टी- मीठी रोज इडली              सामान - इडली का घोल दो बड़ी कटोरी,गुलाब का सरबत तीन बड़े चम्मच ,फ्रूट सॉल्ट 1 \4  छोटा चम्मच ,मक्खन दो बड़ा चम्मच ,सफेद तिल दो छोटे चम्मच, राई के दाने एक छोटा चम्मच, जलजीरा 3 /4 छोटा चम्मच, अजवाइन 1 /4 छोटा चम्मच | 
विधि :-  इडली का घोल मे  गुलाब का सरबत, जलजीरा, अजवाइन, तिल को डालकर मिला ले|  इसके बाद मिश्रण मे फ्रूट साल्ट मिला दे | इडली के साचे मे मक्खन लगाकर मिश्रण डाले |इडली बनने के बाद तवे पर मक्खन डालकर तिल और राई को सेक ले | तैयार  खट्टी मीठी रोज इडली पर मक्खन लगाकर ऊपर से सफेद तिल व  राई डालकर इमली व नारियल की चटनी के साथ सर्व करे | 

bagan ka bharta

                                               बैगन का भरता या चोखा 


इसे बनाने के लिए एक बड़ा बैगन और मीडिम  टमाटर 2-3 भून ले बैगन को भुनने से पहले उसमे हल्का सा तेल लगा ले बैगन मे छोटे चीरे लगाकर उसमे 4 -5 लहसुन की कलिया डालले बैगन टमाटर भूनने के बाद छिलका निकाल कर साफ कर ले इसके बाद एक बॉउल मे बैगन और टमाटर मैश ले इसके बाद बारीक कटा प्याज साथ मे हरी मिर्च , हरा धनिया और नमक डालकर अच्छी तरह मिला ले|एक गर्म  कड़ाही मे सभी को डालकर  उसमे सरसो और हींग का तडका लगा कर चोखे  मे डालले | इसे रोटी पराठे के साथ गरमागर्म  खाए |  

choklat ke methae

                                                चॉकलेट  की मिठाई 
सामान :-  दूध  2 लीटर नीबू का  रस आधा छोटा चम्मच  चॉकलेट पाउडर  एक कटोरी कोको पाउडर 1 /2  बड़ा चम्मच मक्खन -3 बड़े चम्मच चीनी 6-7 बड़े चम्मच 
बनाने की विधि:-  दूध को धीमी आंच पर उबाले दूध जब अच्छी तरह से उबलने लगे तो उस मे नीबू का रस डालकर मिलाये थोड़ी देर मे दूध फट जाएगा और पानी छोड़ देगा एक मलमल के कपड़े मे दूध छान कर निकाल ले बचे हुए दूध को एक ट्रे मे रखकर जमा ले एक डबल बॉइलर मे मक्खन चीनी चॉकलेट कोको पाउडर डालकर गाढ़ा घोल बना ले इसे जमे हुए दूध पर डालकर अच्छी तरह से फैला ले और जमने के लिए फ्रिज मे रख दीजिए जमने के बाद आप अपनी मन पसंद का आकर मे काटकर मेवा डालकर सर्व ककीजिए |  

halwa

                        मूगफली तिल का हलवा 
सामान :- सिकी हुई मूगफल के दाने छोटी कटोरी बारीक पीसी हुई बादाम एक   छोटी कटोरी बारीक पीसी हुई मैदा दो छोटी कटोरी सूजी एक छोटी कटोरी चीनी स्वादनुसार हरी इलाइची दाने का पाउडर एक छोटी चम्मच घी 2 0 0 ग्राम केसर  इच्छानुसार सफेद तिल एक चम्मच पीसा हुआ बादाम का कतरन 10 नग | 
विधि :-  कड़ाही को गर्म करके मूगफली, तिल, बादाम, मैदा, सूजी को अच्छी तरह से सेक ले एक पैन मे घी गर्म करके तैयार मिश्रण डालकर पकाले पानी  इलाइची पाउडर व् चीनी डालकर अच्छी तरह पका ले गरम गरम  मूगफली, तिल का हलवा केसर से सजाकर सर्व करे |  

Monday 5 February 2018

matar paneer ke sabzi

                                          मटर  पनीर  की सब्जी 
  मटर  पनीर  की सब्जी बनाने  के लिए  अक्सर ही  ढेर सारे तेल का  उपयोग किया जाता  है | खासतौर पर होटलो मे तो सब्जी मे तेल की एक मोटी परत ऊपर तैरती रहती है | इसबार आप बिना तेल  के पनीर घर मे बनाकर देखे | कुकर मे 5 -6  काजू, हरा पुदीने की 4 -5 पत्तियॉ ,लहसुन की 5 -6 कलिया ,एक इंच अदरक का टुकड़ा, 2 प्याज कटे हुए, 2-3 टमाटर कटे हुए, नमक ओर १/२ कप पानी डाल कर 4-5 सीटी लगा ले |कुकर से निकाल कर सभी को मैश ले | मिश्रण मे एक छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी, एक चम्मच धनिया पाउडर और आधा चम्मच जीरा पाउडर  डालकर अच्छी तरह कुछ देर पकने दे | इसके बाद गर्म पानी मे हल्के उबले मटर और पनीर डाल सकते है कुछ देर धीमी आंच पर पकने के बाद इसमे लगभग 50 ग्राम पनीर के टुकड़े डालकर 4-5 मिनट तक धीमी आंच पर पका ले | पकने के बाद इसमे २-3 चम्मच दही या मलाई डाल कर चला ले| हरा धनिया डालकर गर्मागर्म सर्व करे | 

Thursday 1 February 2018

papad parat paratha

                      पापड़ परत  पराठा  स्पेशल कैसे  बनाए 
 सामग्री :- पापड़ [ पांच -सात ]  हरी मिर्च  दो  धनिया दो बड़े  चम्मच आमचूर और गर्म मसाला  1 /2 - 1/2  छोटा  चम्मच ,नमक लाल मिर्च स्वादानुसार , देशी घी मोयन और सेकने  के  लिए | 
   बनाने  की विधि :- सबसे पहले आटे मे दो चम्मच देशी घी का मोयन व नमक मिलाकर पानी से गूथ  ले |पापड़ को सेकेऔर इसका चूरा कर नमक , हरी मिर्च  धनिया बारीक कटा हुआ  आमचूर और गर्म मसाला , लाल मिर्च डालकर मिलाए |  आटे  की बढ़ी  रोटी बनाए और इसे एक एक इंच के चोकोर15 -16 टुकड़ों मे  काटे | अब पराठा बनाने के  लिए एक रोटी का चोकोर टुकड़ा ले  इसपर थोड़ा  देसी घी लगाकर इस पर पापड़ बाला मिश्रण रखे  इस पर दूसरा रोटी का टुकड़ा व् पापड़ वाला मिश्रण रखे| इसी तरह एक के ऊपर एक रखते हुए सारी परते बना ले | अब इसे बेले व गर्म तवे पर उलट पलट करते हुए दोनों तरफ से घी लगा 
कर सेके|  तैयार पापड़ परत पराठे को दही के साथ गर्मागर्म सर्व करे |    

papad rol

                              पापड़  रोल   स्पेशल कैसे  बनाए 
 सामग्री :- पापड़ [ पांच -सात ] आलू -  दो उबले  हुए ,मटर -1/2  कप उबले हुए ,अदरक और हरी मिर्च एक -एक चम्मच पिसे   हुए आमचूर और गर्म मसाला  1 /2 - 1/2  छोटा  चम्मच ,नमक लाल मिर्च स्वादानुसार , तेल तलने के  लिए | 
papad rol
   बनाने  की विधि :- सबसे पहले आलू छीलकर  मीस  ले | अब उसमे मटर  उबले हुए ,अदरक और हरी मिर्च एक -एक चम्मच पिसे हुए आमचूर और गर्म मसाला  ,नमक , लाल मिर्च डालकर मिलाए | पैन मे दो छोटे चम्मच  तेल गर्म करे  और उसमे आलू  वाले मिश्रढ  डालकरसेक ले | अब पापड़ पर पानी के  हल्के छीटे  मार कर हल्का गीला  करे अब इसमे  आलू का मसाला भरते हुए  दोनों तरफ के  सिरों को मोढ कर चिपका दे  इसीतरह सारे  रोल बनाए अब गर्म  तेल  मे एक एक कर  रोल डाल कर एक -दो मिनट सेककर   निकल ले तैयार पापड़ रोल सॉस
या चटनी के  साथ गर्मागर्म सर्व करे ||