Monday 5 February 2018

matar paneer ke sabzi

                                          मटर  पनीर  की सब्जी 
  मटर  पनीर  की सब्जी बनाने  के लिए  अक्सर ही  ढेर सारे तेल का  उपयोग किया जाता  है | खासतौर पर होटलो मे तो सब्जी मे तेल की एक मोटी परत ऊपर तैरती रहती है | इसबार आप बिना तेल  के पनीर घर मे बनाकर देखे | कुकर मे 5 -6  काजू, हरा पुदीने की 4 -5 पत्तियॉ ,लहसुन की 5 -6 कलिया ,एक इंच अदरक का टुकड़ा, 2 प्याज कटे हुए, 2-3 टमाटर कटे हुए, नमक ओर १/२ कप पानी डाल कर 4-5 सीटी लगा ले |कुकर से निकाल कर सभी को मैश ले | मिश्रण मे एक छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी, एक चम्मच धनिया पाउडर और आधा चम्मच जीरा पाउडर  डालकर अच्छी तरह कुछ देर पकने दे | इसके बाद गर्म पानी मे हल्के उबले मटर और पनीर डाल सकते है कुछ देर धीमी आंच पर पकने के बाद इसमे लगभग 50 ग्राम पनीर के टुकड़े डालकर 4-5 मिनट तक धीमी आंच पर पका ले | पकने के बाद इसमे २-3 चम्मच दही या मलाई डाल कर चला ले| हरा धनिया डालकर गर्मागर्म सर्व करे | 

No comments:

Post a Comment