Thursday 1 February 2018

papad parat paratha

                      पापड़ परत  पराठा  स्पेशल कैसे  बनाए 
 सामग्री :- पापड़ [ पांच -सात ]  हरी मिर्च  दो  धनिया दो बड़े  चम्मच आमचूर और गर्म मसाला  1 /2 - 1/2  छोटा  चम्मच ,नमक लाल मिर्च स्वादानुसार , देशी घी मोयन और सेकने  के  लिए | 
   बनाने  की विधि :- सबसे पहले आटे मे दो चम्मच देशी घी का मोयन व नमक मिलाकर पानी से गूथ  ले |पापड़ को सेकेऔर इसका चूरा कर नमक , हरी मिर्च  धनिया बारीक कटा हुआ  आमचूर और गर्म मसाला , लाल मिर्च डालकर मिलाए |  आटे  की बढ़ी  रोटी बनाए और इसे एक एक इंच के चोकोर15 -16 टुकड़ों मे  काटे | अब पराठा बनाने के  लिए एक रोटी का चोकोर टुकड़ा ले  इसपर थोड़ा  देसी घी लगाकर इस पर पापड़ बाला मिश्रण रखे  इस पर दूसरा रोटी का टुकड़ा व् पापड़ वाला मिश्रण रखे| इसी तरह एक के ऊपर एक रखते हुए सारी परते बना ले | अब इसे बेले व गर्म तवे पर उलट पलट करते हुए दोनों तरफ से घी लगा 
कर सेके|  तैयार पापड़ परत पराठे को दही के साथ गर्मागर्म सर्व करे |    

No comments:

Post a Comment